इंदौर: एक सरकारी कर्मचारी ने फांसी लगा ली। फंदा उसने टाई को मनाया और आत्महत्या करने से पहले शादी का सूट पहना। लंबे समय से उसकी पत्नी से उसकी अनबन चल रही थी। 30 वर्षीय अनुराग धारसिया राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण में काम करता था और इंदौर कार्यालय में पदस्थ था। घटना गुरुवार रात की है। दिन में वह अपने ससुराल उज्जैन गया था। उसकी शिकायत उज्जैन के महिला थाने में की गई थी। वहां से वह विजय नगर स्थति अपने मकान में लौटा।वह काफी दुखी थी। परिजनों से भी उनसे ज्यादा बात नहीं की।रात को अपने कमरे में गया। इसके बाद उसने शादी का सूट निकाला और टाई को फंदा बनाकर उस पर झूल गया। भाई जब उसके कमरे में गया तो फंदे पर लटका देखा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। उसके कमरे से कोई सुसाइट नोट नहीं मिला। पुलिस ने जांच के लिए उसका मोबाइल जब्त किया है।