जयपुर ।
राजस्थान के पिंडवाड़ा इलाके में जीप एक ट्रक से टकरा गई जिससे पांच पुरुष, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई।
राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्चे सहित आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, अन्य 18 लोग घायल हो गए। इनमें 10 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सिरोही के एसपी अनिल कुमार के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसा जीप के गलत दिशा में चलने की वजह से बताया जा रहा है। घटना के समय जीप खचाखच भरी हुई थी। जानकारी के अनुसार, सभी लोग पाली जिले के नाडोल मंदिर में दर्शन करके जीप से अपने घर लौट रह थे। रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक से जीप की भिड़ंत हो गई।

