Breaking

घर-घर तिरंगा फहराने का किया आव्हान , निकाली तिरंगा रैली

Spread the love
मनासा (सुभाष व्यास)
हर वर्ग का युवा  आजादी का महत्व समझे  और अपने अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ समर्पण , निष्ठा के साथ राष्ट्रीयता के भाव विकसित हों। इसी उद्देश्य को लेकर मोदी सरकार  निरंतर प्रयासरत है। स्वतंत्रता दिवस की इस बेला से पूर्व सरकार की मंशा राष्ट्रीय पर्व पर प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की है।
 इसके लिए प्रति दिन तिरंगा यात्रा निकाल कर नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा। हर वर्ग को जागरूक करने में आपका सहयोग जरूरी है। आमजन में जागरूकता से ही लोगों में राष्ट्र प्रेम की भावना विकसित होगी।
उक्त विचार विधायक नरेंद्र माधव मारू ने जनपद पंचायत परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में व्यक्त किये । भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और मंदसौर के पुर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने केंद्र सरकार द्वारा पारित बजट में मध्य प्रदेश को मिलने वाले लाभ  विस्तार से बताए। प्रेस कांफ्रेंस के पश्चात नगर में तिरंगा रैली भी निकाली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *