Breaking

BIG NEWS: महिला कांग्रेस ने किया पार्षद का पुतला दहन,…..

Spread the love

इंदौर : माँ अहिल्या की नगरी, इंदौर में संस्कारी बताने वाली भारतीय जनता पार्टी पार्षद और ज़ोन क्र 14 के अध्यक्ष शानू उर्फ़ नितिन शर्मा द्वारा महिला के साथ बलात्कार एवं जान से मारने की धमकी देने के विरोध में इंदौर शहर महिला कांग्रेस ने आज पुतला दहन किया ।
इंदौर शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया ने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए शर्मनाक हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने सरकार और कानून व्यवस्था से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाने की माँग की है।
पुतला दहन में इंदौर शहर महिला कांग्रेस की नेत्रियों भी सम्मिलित हुईं। महिला कांग्रेस ने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए इस प्रकार की घटनाओं के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *