प्रदेश की बहन – बेटी का सर कभी नहीं झुकने दूंगा – शिवराज

Spread the love

सिंगोली।

 मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सकलेचा के समर्थन में सिंगोली तहसील के ग्राम झांतला में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  प्रदेश की बहन बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा  सरकार ने लाड़ली लक्ष्मी और लाड़ली बहना  योजना चलाई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश की किसी भी बहन – बेटी का सर कभी नहीं झुकने दूंगा ।
 मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि 1000 से शुरू की गई इस योजना को 3000  तक ले जाऊंगा ताकि प्रदेश की बहनों को किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़े।  शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुवे  कहा कि जो पार्टी और उसके नेता महिलाओं का सम्मान नहीं करना नहीं जानते उन्हें वोट मांगने का भी अधिकार नहीं है।  आपका मामा और आपका ये भाई आपको ये विश्वास दिलाता हे कि प्रदेश की बहन और बेटी का सर कभी नहीं झुकने दूंगा।  प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में बनी 15 माह की सरकार ने आम आदमी और गरीबों के लिए भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं को बंद कर दिया था, प्रदेश के किसानो का कर्ज माफ नहीं हुआ और प्रदेश को 15 माह में ही कांग्रेस ने चौपट प्रदेश बना डाला।
चौहान ने कांग्रेस नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी को जय और वीरू  की संज्ञा देते हुए कहा कि इस बार फिर जय और वीरू की जोड़ी मिलकर लुटकर प्रदेश को बर्बाद करने के सपने देख रही है। कांग्रेस कभी किसी का भला नहीं कर सकती इसलिए उसके धोखे में मत आना। शिवराज  ने   भाजपा का  संकल्प बताते हुए कहा कि हम सब मिलकर मध्य प्रदेश को पूरे देश में नंबर वन प्रदेश बनाएंगे। इसलिए भाजपा का साथ देखकर प्रदेश को खुशहाल बनाने में आप सहभागी बने। श्री सिंह ने भाजपा उम्मीदवार सकलेचा के लिए कहा कि सकलेचा ने  जावद क्षेत्र में कई नवाचार किए हैं, जिसका अनुसरण पूरे प्रदेश में हो रहा है। सकलेचा के अथक प्रयासों से जावद विधानसभा क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए हैं । जो लोग किसानों को गुमराह कर जमीन हड़पने की बातें कर रहे हैं मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि एक इंच भी जमीन किसान की कहीं नहीं जाने दूंगा। बल्कि आने वाले समय में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर खेत तक पानी पहुंचाया जाएगा।
 कार्यक्रम के दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार, प्रभारी महेंद्र भटनागर, पूर्व विधायक दुलीचंद जैन, जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, सतीश व्यास जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़, मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, सिंगोली नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड़ ,रतनगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुगना बाई गुर्जर , झांतला के भाजपा पदाधिकारी एवं  भाजपा  कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *