मंदसौर: एसपी अनुराग सुजानिया द्वारा अवैध गोवंश तस्करी को रोकने तथा फरार गौवंश तस्करों की धरपकड़ करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में एएसपी गौतम सौलंकी, मल्हारगढ़ एसडीओपी नरेन्द्र सौलंकी के मार्गदर्शन में और पिपलियामण्डी थाना प्रभारी नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा थाना छोटी सादड़ी के अपराध क्रमांक- 344 / 22 धारा- 5, 6, 8, 9 गोवंश एक्ट 1995, 11 पशु क्रूरता एक्ट 1960 तथा थाना निम्बाहेड़ा के अपराध क्रमांक- 283/ 23 धारा- 5, 6, 7, 8, 9 गोवंश एक्ट 1995 में काफी समय से फरार स्थाई आरोपी शाहिद उर्फ लाला पिता फारूक न्यारा निवासी बोतलगंज को अभिरक्षा में लेकर निम्बाहेड़ा पुलिस के सुपुर्द किया।