मप्र में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। बीते दिन दिल्ली में हुई सीईसी की बैठक में कई दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने को लेकर चर्चा हुई है। राजगढ़ लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीती रात दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने नाम फाइनल होने पर जमकर आतिश्बाजी की और जश्न मनाया।
इस दौरान राजगढ़ के पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर भी शामिल थे। बापू सिंह ने ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राजगढ़ से चुनाव लड़ने की बात कही है। सिंह ने कहा कि दिग्विजय सिंह का राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना तय है उनका टिकट फाइनल हो गया है। इसी खुशी में हम कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित होकर जश्न मना रहे है। निश्चित रूप से हम चुनाव जीतेंगे।