Breaking

सांवरिया सेठ मंडफिया धाम पद यात्रा  विशेष बैठक हुई , आज नीमच में व कल निंबाहेड़ा में गूंजेगी गायक रावणा की भजन स्वर लहरियां

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS 
 सांवरिया भक्त मंडल के बैनर तले 4 फरवरी को अरुल अशोक अरोरा के नेतृत्व में नीमच से मंडफिया धाम सांवरिया सेठ के दरबार में पहुंचने वाली  हजारों भक्तों की आस्था के साथ दो दिवसीय पदयात्रा की पूर्व संध्या आज पार्क चौराहा नीमच पर सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें रावणा सांवरिया सेठ की भक्ति की अलख जगाकर अपनी स्वर लहरियों से हजारों भक्तों की आस्था को गदगद करेंगे।
 4 फरवरी को सुबह 8.30 बजे हजारों भक्तों का कारवां पदयात्रा शुरू कर सांवरिया सेठ की जयकार करता हुआ मंडफिया धाम के लिए प्रस्थान करेगा । इस पदयात्रा को अंतिम रूप देने एवं व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार दोपहर  श्री किलेश्वर महादेव मंदिर में  विशेष बैठक आयोजित की गई है। बैठक में यात्रा मार्ग, ठहराव, भोजन, जल सेवा, चिकित्सा सहायता एवं भजन संध्या सहित विभिन्न सेवाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में यात्रा के दौरान नीमच व निम्बाहेड़ा क्षेत्र में सेवा देने वाले सेवादारों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। निसंदेह यह पदयात्रा  धार्मिक आस्था का प्रतीक बनकर सद्भावना, सहयोग, सेवा और भक्ति का संचार करेगी। 
बैठक में समाज सेवी अशोक अरोरा गंगानगर, गोपाल गर्ग जीजी,अंकित चौरसिया,मनीष जोशी,मोनू लोक्स , हरीश दुआ आदि सदस्य और सेवादार उपस्थित थे ।
4 फरवरी 2026 बुधवार को सुबह 8:30 बजे नीमच से लगभग 90 किलोमीटर की सांवरिया सेठ मंडफिया धाम पहुंचने वाली दो दिवसीय पद यात्रा को लेकर अंचल के हजारों भक्तों की आतुरता 4 फरवरी की सुबह का इंतजार करती नजर आ रही है। सांवरिया  भक्त मंडल द्वारा जोर – शोर से पद  यात्रा का प्रचार प्रसार कर भक्तों के आस्था को आमंत्रित किया जा रहा है। इसकी तैयारियां भी लगभग पूर्ण हो चुकी है। 
सांवरिया भक्त मंडल के अरुल अरोरा गंगानगर ने बताया कि इस पद यात्रा को दिव्य और भव्य रूप देने के प्रयास किए गए है। चिकित्सा सुविधाओं के लिए मेडिकल टीम साथ चलेगी। पूरी यात्रा के दौरान भजन कीर्तन गायन सहित अन्य धार्मिक आयोजनों को लेकर बेहतरीन भजन गायकों को बुलाया गया है।जगह—जगह विभिन्न संगठन और समाजसेवियों द्वारा यात्रा का स्वागत, अभिनंदन अगवानी की जाएगी । 
आज होगी विशाल भजन संध्या 
यात्रा की पूर्व संध्या आज 3 फरवरी मंगलवार को भव्य भजन संध्या का आयोजन लायंस पार्क चौराहे पर शाम 7:30 बजे होगा जिसमें प्रख्यात भजन गायक छोटू सिंह रावणा  प्रस्तुति देंगे । 
कल 4 फरवरी को नीमच से प्रस्थान करने वाली इस पदयात्रा का निम्बाहेडा (राजस्थान) कृषि उपज मंडी परिसर में रात्रि पडाव होगा । इस दौरान भी यहां  भजन संध्या का आयोजन होगा। अगले दिन 5 फरवरी 2026 को अल सुबह पद यात्रा निंबाहेड़ा से प्रस्थान कर दोपहर में मंडफिया धाम पहुंचेगी।  मंडफिया धाम में भक्तों की भोजन प्रसादी के लिए विशाल भंडारा होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *