नीमच। AP NEWS EXPRESS
जिले के स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक फेरबदल कर उज्जैन संभाग आयुक्त के आदेश पर जिला नीमच के प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) आर.के. खद्योत को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय रहेगा ।
कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, आयुक्त उज्जैन संभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत यह कार्रवाई की गई है। इसके बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार जिला चिकित्सालय नीमच के क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. डी. प्रसाद को सौंपा गया है। आदेश के अनुसार धन यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। साथ ही संबंधित विभागों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

