Breaking

प्लेन क्रेश : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार का निधन 

Spread the love
नीमच। AP NEWS EXPRESS प्लेन क्रेश : महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पंवार का निधन 
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पंवार का आज बुधवार सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान  चार्टर्ड प्लेन क्रैश होने से निधन हो गया। हादसे में अजित पंवार के सुरक्षाकर्मी, दो पायलट और एक महिला क्रू मेंबर समेत 5 लोगों की जान गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए बारामती में जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे। महाराष्ट्र एविएशन डिपार्टमेंट के सोर्सेस के मुताबिक विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच कर रहा था। पहली बार में पायलट को रनवे साफ दिखाई नहीं दिया तो वह विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले गया। रिपोर्ट के अनुसार उस समय विजिबिलिटी करीब 2 हजार मीटर थी। पहली कोशिश नाकाम रहने के बाद बारामती के रनवे  पर दोबारा लैंडिंग की कोशिश की गई। इसी दौरान विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया और उसमें आग लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *