Breaking

डेमोक्रेटिक स्कूल में मना गणतंत्र दिवस

Spread the love
 नीमच। AP NEWS EXPRESS 
डेमोक्रेटिक हायर सेकेंडरी स्कूल, में 77 वाँ गणतंत्र दिवस समारोह  हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।  ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्रीमती शांति देवी लोढ़ा एवं  सुशील कुमार  पगारिया ने किया । कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि  शिखरचंद  पगारिया एवं  वीरेंद्र  लोढ़ा थे ।
ध्वजारोहण के पश्चात अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।  विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पहार से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विद्यालय के जूनियर एवं सीनियर छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम  समूह नृत्य, देशभक्ति गीत एवं कविताएँ प्रस्तुतक गई। अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर श्रीमती शांति देवी लोढ़ा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।  वीरेंद्र लोढ़ा द्वारा “ए मेरे वतन के लोगों” गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई।  शिखरचंद  पगारिया ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में अनुशासन, संयम और समय की पाबंदी से  ही उज्ज्वल भविष्य का निर्माण किया जा सकता है।  सुशील कुमार पगारिया ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती जनक दुलारी उपाध्याय एवं  अर्जुन सालवी द्वारा भी देशभक्ति कविताओं की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भावना पंत, कोऑर्डिनेटर  उपेन्द्र पंत, मीना पंत, डायरेक्टर  योगेश पंत व शिक्षक गण उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *