नीमच। AP NEWS EXPRESS
नगरपालिका परिषद्, नीमच द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के तहत बंगला नं. 60 स्थित पुरानी नगरपालिका भवन पर 26 जनवरी को प्रातः 7.30 बजे नगरपालिका परिषद्, नीमच की मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया द्वारा नपा स्टॉफ की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जावेगा। परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी से प्रेम एवं भाईचारे के साथ यह पर्व मनाने एवं शहर विकास में सहयोगी बनने का अनुरोध किया है।

