Breaking

कृषि मंडी व्यापारी संघ चुनाव ; कायम रहा भारद्वाज पर भरोसा, जीजी हारे जंग 

Spread the love

नीमच।

20 वर्षों बाद कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के कसम काश हुए चुनाव में पुनः व्यापारियों  ने पूर्व अध्यक्ष राकेश भारद्वाज पर अपना विश्वास जताते हुए उन्हें जीत का सेहरा बंधवा दिया। जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार शैलेश गर्ग गोपाल जीजी को 112 मतों से हार का मुंह देखना पड़ा।
नीमच मंडी व्यापारी संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में एक बार फिर राकेश भारद्वाज ने जीत का परचम लहराया। भारद्वाज ने अपने प्रतिद्वंद्वी गोपाल गर्ग उर्फ ‘जीजी’ को 112 मतों के अंतर से पराजित करते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। राकेश भारद्वाज को कुल 502 मत प्राप्त हुए,
जबकि गोपाल गर्ग को 390 मतों से संतोष करना पड़ा।
रविवार सुबह से लेकर सोमवार सुबह तक मंडी परिसर में चुनावी गहमागहमी और कशमकस का माहौल  रहा। देर रात तक कार्यकारिणी सदस्यों के मतों की गिनती की गई उसके बाद सोमवार सुबह अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मतों की गणना पूरी होते ही परिणाम घोषित किए गए। परिणाम सामने आते ही  व्यापारी मंडी परिसर पहुंचे और ढोल-नगाड़ों के साथ राकेश भारद्वाज कीजीत का जश्न मनाया। राकेश भारद्वाज ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने पिछले 20 वर्षों से निरंतर सेवा की है और व्यापारियों ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से व्यापारियों की सेवा करते रहेंगे।
अध्यक्ष के अलावा मंडी व्यापारी संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ।  18 प्रत्याशियों में से सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले 10 प्रत्याशियों को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *