नीमच। AP NEWS EXPRESS
20 वर्षों के अंतराल के बाद कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ के रविवार 4 जनवरी को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष व 10 सदस्यों का चुनाव व्यापारी बंधु अपने वोट से कर अध्यक्ष पद के ताज का फैसला करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए इस चुनावी समर में दो दिग्गज हस्तियों राकेश भरद्वाज व शैलेश गर्ग गोपाल GG के बीच सीधा मुकाबला है। ऐसे में दोनों ही उम्मीदवार पूरी तरह अपनी जीत के प्रति आश्वस्त होकर अपने-अपने समर्थन व आशीर्वाद की आकांक्षा के साथ व्यापारी बंधुओ से सतत संपर्क में होकर अपनी जीत का परचम फहराने की भरपूर कोशिश में लगे हैं। एक सप्ताह से परवान चढ़ी अपने समर्थन की गुहार बैनर पोस्टर के साथ प्रचार प्रसार के बाद घर द्वार तक पहुंच कर व्यापारी बंधुओ से समर्थन प्राप्त करने के लिए 10 तक देती नजर आई। आज अंतिम दिन रात्रि में भी उम्मीदवार व उनके समर्थक व्यापारी बंधुओं से सतत संपर्क कर अपनी जीत का मार्ग प्रशस्त करते रहे। कल यानी रविवार को व्यापारी बंधु अपना मत देकर अध्यक्ष की किस्मत का फैसला करेंगे। शाम ढलने के साथ ही मतगणना होने के बाद अध्यक्ष पद के ताज का खुलासा हो जाएगा। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेश गर्ग गोपाल GG युवा छवि के साथ पूरे दमखम से व्यापारी हित व नई सोच का बिगुल बजाकर चुनावी मैदान में डटे होकर स्वयं तथा उनके समर्थक जीत का दावा कर रहे हैं। 20 वर्षों से अध्यक्ष पद पर काबिज रहे उम्मीदवार राकेश भारद्वाज भी अपनी जीत का दावा अपने कार्यकाल को सफलतम बताते हुए कर रहे हैं। उनके समर्थन में विधायक दिलीप सिंह परिहार भाजपा की टीम के साथ उतरे हैं। ऐसे में अगर देखा जाए तो यह चुनाव काफी कांटे का हो गया है। खैर। लगभग 20 घंटे बाद इस ताज का फैसला हमारे सामने होगा।
इस चुनाव में बदलाव की बयार भी चल रही है जो गोपाल GG के समर्थकों की टीम के साथ व्यापारी बंधुओ के घरों तक पहुंच रही है। दूसरी तरफ भाजपा विधायक भाजपाइयों के साथ राकेश भारद्वाज का समर्थन जुटाती दिखाई दे रही है।
अध्यक्ष के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव भी होगा। ऐसे में 10 सदस्यों के लिए 18 उम्मीदवार मैदान में है इनमें ज्यादातर युवा हैं।

