Breaking

यातायात पुलिस ने की चालानी कार्रवाई , वसूला समन शुल्क

Spread the love
नीमच ।
  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशानुसार   बगैर नंबर के चार पहिया , दो पहिया वाहन , मोटरसाइकिल  आदि के विरुद्ध  यातायात प्रभारी सोनू बडगूजर व उनकी  यातायात टीम सहायक उप निरीक्षक संगीता प्रधान, आरक्षक गोपाल सोनी, प्रधान आरक्षक सुभाष परमार, आरक्षक चालक रूपेश द्वारा बगैर नंबर के  दो पहिया और चार पहिया वाहनों  के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 38 चालान बनाकर 15000 हजार समन शुल्क वसूल किया गया ।  बस स्टैंड पर और रेलवे स्टेशन पर भी ऑटो चालकों की मीटिंग लेकर उन्हें समझाया गया कि ऑटो में कोई भी गैस किट का प्रयोग नहीं करें। ऑटो चालक शहर में  निर्धारित गति सीमा और निर्धारित किलोमीटर के दायरे का पालन करें। निर्धारित दायरे में अपने वाहन को चलाएं बस स्टैंड से अगर भादवा माता या अन्य गांव में ऑटो  द्वारा सवारी ले कर जाते हैं तो उन ऑटो चालकों के  विरुद्ध न्यायालय प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।  सभी ऑटो चालक साफ सुथरी खाकी यूनिफॉर्म और बैच लगाकर रखें । यातायात पुलिस ने  जनता से अपील की है  कि अपने वाहन के सभी कागज कंप्लीट रखे। मोटरसाइकिल चालक हेलमेट पहने और नाबालिक बच्चे वाहन  नहीं चलाएं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *