भोपाल।
टीटी नगर में 15 गुंडे और 3 निगरानी बदमाश चेक किए गए, कमला नगर में 10 गुंडे और रातीबड़ में 15 गुंडे तलब हुए। पुलिस का उद्देश्य इन बदमाशों को भविष्य में अपराध से दूर रखना है।
Bhopal News: Police in the capital made goons and criminals fill out dossier forms
पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र ने राजधानी में सक्रिय गुंडे-बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत टीटी नगर संभाग के थाना प्रभारी कमला नगर निरूपा पाण्डेय, थाना प्रभारी रातीबड़ रासबिहारी शर्मा एवं थाना प्रभारी टीटी नगर गौरव दौहरे के नेतृत्व में थानों के सक्रिय गुंडे और निगरानी बदमाशों को थाने लाकर पूछताछ उनके डोजियर फार्म भरवाने के साथ ही प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
जानकारी के अनुसार टीटी नगर पुलिस द्वारा 15 सक्रिय गुंडा, तीन निगरानी बदमाश चेक किए तथा तीन सक्रिय बदमाशों पर धारा 170, 29 बदमाशों के विरुद्ध धारा 126-135 तथा 08 बदमाशों के विरुद्ध धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई। इसी प्रकार कमला नगर थाना पुलिस ने 10 सक्रिय गुंडों एवं तीन निगरानी बदमाशों को चेक किया गया। 9 सक्रिय बदमाशों के खिलाफ बाउंड ओवर और दो बदमाशों के खिलाफ धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई।

