Breaking

Prashant Kumar ki जन सुराज party : जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची

Spread the love

UP news Patna:

Jan Suraj Party Candidate List : प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार की 243 सीटों पर प्रत्याशी देने का एलान कर रखा है। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखें आने के बाद अब सबसे पहले जन सुराज ने ही प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की है। इसमें पटना की हॉट सीट कुम्हरार से लेकर दरभंगा, मांझी, सुल्तानगंज तक का नाम है।
Prashant Kishor jan suraj party candidate list for bihar electon 2025 :
भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभाने के बाद राजनीति में उतरे प्रशांत किशोर खुद चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह अब भी तय नहीं हो सका है। उन्होंने गुरुवार को अपनी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशियों की पहली सूची फाइनल की। इस सूची में शामिल कुछ चर्चित नाम के अनुसार मांझी विधानसभा सीट से वाई वी. गिरी को मौका दिया जा रहा है। दरभंगा से आरके मिश्रा, करगहर से रितेश पांडेय और पटना की हॉट सीट कुम्हरार से के सी सिन्हा को जन सुराज पार्टी उतार रही है। भागलपुर की सुल्तानगंज सीट से इंजीनियर राकेश, शिवहर से नीरज सिंह, सहरसा से किशोर कुमार मुन्ना जी, छपरा से जेपी सिंह, समस्तीपुर से चेतना झांब का नाम सामने आया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *