Breaking

महिला सम्मान के साथ हुआ सेवा पखवाड़े का समापन

Spread the love

बदनावर। (शरद पगारिया )

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत शुरू  स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का समापन  गुरुवार को महिला सम्मान समारोह के साथ  हुआ।  नगर परिषद द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि  शामिल हुई। 
एसडीम प्रियंका मिमरोट, तहसीलदार सुरेश नागर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र जाट, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष गुर्जर, भाजपा नेता मोहनसिंह चौहान, राजेंद्र सराफ, नरेंद्र राठौड़, सुनील मोदी, अक्षय शर्मा आदि  अतिथि भी मंचासीन थे। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखऱ यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्रसिंह पंवार, सीएमओ लालसिंह राठौर, पार्षद भारती राठौड़, अनिता चौहान, संतोष चौहान, झन्नुबाई सिरवी, सुखराम देवदा, महीपाल सिंह पंवार, जगदीश पाटीदार, चेतन नागल समेत पार्षदों ने अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि यह अभियान महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित हुआ। उन्होंने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव है। महिलाएं घर के काम के साथ साथ सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक गतिविधियों में भी आगे बढ़े। बेटियों को अच्छा पढ़ाकर आगे बढाने के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।  केंद्र व राज्य सरकार ने लाडली बहना, लाडली लक्ष्मी योजना समेत तमाम योजनाएं बनाकर महिलाओ व बेटियों के जीवन मे ख़ुशी लाने का काम किया है। महिलाओ की रक्षा व सुरक्षा के लिए भी कई कड़े कानून बनाए हुए है। महिलाओ हर क्षेत्र में सक्रियता से आगे बढ़े। यही शासन का उद्देश्य है। कार्यक्रम को अन्य अतिथियो ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम  मे 301 से अधिक महिलाओं का शाल ओढ़ाकर व पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। इस मौके पर खाद्यान्न पर्चियों का भी वितरण किया गया । स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर लोगो के स्वास्थ्य की जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन सुजीत धोड़पकर ने किया। आभार कार्यक्रम संयोजक शेखऱ यादव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *