Breaking

मना किया तो पुलिस से भिड़ा स्टंट बाज युवक, किया गिरफ्तार

Spread the love

नीमच । (AP NEWS EXPRESS)
शहर का मुख्य मार्ग हो या अन्य स्थान जहां आए दिन स्कूटी पर स्टंट करने वाला युवक जो जन सुरक्षा हो या उसकी स्वयं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा रहा है। इसके कई वीडियो भी वायरल हुए हैं।यह युवक स्कूटी पर कभी डांस तो कभी लहराकर या खड़ा होकर स्कूटी चलाता नजर आता है युवक का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शोरूम चौराहे पर जवान को तैनात किया। ऐसे में जब यह युवक स्टंट करते हुए चौराहे पर आया तो पुलिस के रोकने पर उसने पुलिस को गालियां देते हुए पुलिस के साथ हाथापाई कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्टंट बाज युवक सौरभ पिता ताराचंद छबड़ा निवासी बघाना को गिरफ्तार किया ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक स्कूटी को बीच चौराहे पर खतरनाक स्टंट कर रहा था। इससे ट्रैफिक जाम और राहगीरों को खतरा पैदा हो रहा था। चौराहे पर तैनात एक पुलिस जवान ने युवक को रोकने का प्रयास किया। इस वह पुलिसकर्मी को गालियां देने लगा। इसके बाद उसने पुलिस जवान से धक्का-मुक्की करते हुए हाथापाई तक कर डाली। थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि युवक अक्सर स्कूटी पर स्टंट करता रहता है। रोकने-टोकने पर आम लोगों से भी विवाद करता है। रविवार को युवक ने ड्यूटी पर तैनात शासकीय सेवक से हाथापाई की जो एक गंभीर अपराध है। उसको हिरासत में लेकर शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट तथा लोक शांतिभंग करने की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *