NEWS : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार,

Spread the love

दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शख्स को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने डायल 112 पर कॉल करके धमकी दी थी। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। आरोपी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

शराब के नशे में किया था फोन  : उसकी पहचान 25 साल के श्लोक तिवारी के रूप में हुई है और उसने शराब के नशे में फोन किया था। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस को गुरुवार और शुक्रवार की रात को डायल 112 पर एक धमकी भरा संदेश मिला था। इस संदेश में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *