MANASA NEWS : मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता : अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश , 06 लाख 60 हजार रुपये मोटर साईकल जप्त साथ ही 02 आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

मनासा : पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जिले में लगातार हो रही वाहन चोरी, नकबजनी आदि संपत्ति संबंधी अपराधो की तत्काल पतारसी करने व प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच एन एस सिसोदिया व एसडीओपी महोदय मनासा श्रीमती निकीता सिंह के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक शिव रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम मनासा द्वारा अलग-अलग स्थानों से चुराई गयी 08 मोटर साइकल को जप्त किया साथ ही 02 आरोपीयो को गिरफ्तार किया गया है।
                                                             :- घटना का संक्षिप्त विवरण-::-
उपरोक्त संपत्ती संबंधी अपराधो के घटनास्थल के आधार पर शहर व मुख्य मार्गो पर ऑपरेशन नीमच आई के तहत लगाये गये सीसीटीवी केमरो की मदद से आरोपीयों के फुटेज आदि लिये गये तथा घटना के संभावित स्थानो पर सूचना तंत्र लगाकर व सिविल में पुलिस की मॉनिटरिंग कर आरोपीयों की तलाश की गयी।
मनासा पुलिस द्वारा अपनी व्यावसायिक दक्षता व तकनिकी साक्ष्य व सायबर मॉनिटरिंग की मदद से कस्बा मनासा से हो रही वाहन चोरी की घटनाओं में आरोपीयों की पहचान स्थापित कर आरोपीयों से पुछताछ की गयी। पुछताछ के आधार पर आरोपीयों ने मध्यप्रदेश के नीमच, मनासा, जीरन, पिपल्यामण्डी, मंदसौर तथा पडोसी राज्य राजस्थान के प्रतापगढ़, केसुंदा पर भी वाहन चोरी की वारदात करना कबुला है जो आरोपीयों के कब्जे से कुल 08 दोपहिया वाहन जप्त कर 02 आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *