मोदी के उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह काशी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेंहदीगंज स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। यहां 39 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही तीन बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए।पीएम मोदी ने कहा कि आज काशी सिर्फ पुरातन नहीं मेरी काशी प्रगतिशील भी है । पूर्वांचल के आर्थिक नक्शे के केंद्र में है। काशी के स्वयं महादेव रखवाले हैं। कहा कि पूर्वांचल के अनेक हिस्सों में जुड़ी ढेर सारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। कनेक्टिविटी को मजबूती देने वाले अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट गांव गांव, हर घर नल से जल पहुंचने का अभियान,स शिक्षा स्वास्थ्य और खेल सुविधाओं का विस्तार और हर क्षेत्र हर परिवार हर युवा को बेहतर सुविधाएं देने का संकल्प। यह सारी बातें, यह सारी योजनाएं पूर्वांचल को विकसित पूर्वांचल बनाने की दिशा में मिल का पत्थर बनने वाली है। काशी के हर निवासी को इन योजनाओं से खूब लाभ मिलेगा। इन सभी विकास कार्यों के लिए बनारस के लोगों को पूर्वांचल के लोगों को मैं ढेर सारी बधाई देता हूं। साथ ही पीएम मोदी ने कहा हमरे परिवार के हमरे लोगन के हमार प्रणाम। आप सब लोग यहां हमें आपन आशीर्वाद देला। हम ई प्रेम के कर्जदार हौ। काशी हमार हौ, हम काशी के हौ। संकटमोचन के दर्शन का सौभाग्य मिला। काशी की जनता आज विकास का उत्सव मनाने यहां इकट्ठी हुई है।