गेर शुरू हो गई है। देशभक्ति, राधा कृष्ण की रासलीला और कई रंग सजे हुए हैं। गेर में लठ्ठमार होली और श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।गेर में लाखों लोग मौजूद हैं। इससे कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ रही है। अधिक भीड़ के कारण गेर में शामिल तीन लोग बेहोश होकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया।
चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान इस बार गेर में पिछले साल से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। कृष्णपुरा छतरी तक रंग में सरावोर लोग ही लोग नजर आ रही है। गेर में इस बार चार लाख से अधिक लोगों के जुटने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ देर बात सीएम मोहन यादव भी इस गेर में शामिल होंगे। गेर के दौरान राजवाड़ा में एक हादसा भी हो गया। ट्रैक्टर का पहिया एक 45 वर्षीय शख्स के पेट के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
राजवाड़ा पर दूसरे क्रम की मॉरल क्लब गेर चल रही है। इसमें 100 फीट तक गुलाल छोड़ता वाहन गेर में शामिल है। आगे युवक तिरंगा झंडा लेकर चल रहे हैं। गेर में अलग अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं देशभक्ति, कहीं पर राधा कृष्ण की रासलीला तो कहीं पर भोलेनाथ का डमरू दिख रहा है। हर हर महादेव, जय हनुमान और जय श्री राम के नारों से पूरी गेर गूंज रही है।रंगपंचमी गेर के दौरान अचानक एक शख्स की तबीयत बिगड़ गई। इमरजेंसी स्टाफ ने उसे तुरंत एम्बुलेंस में बैठाया गया। हजारों लोगों की भीड़ ने रास्ता देकर कुछ ही मिनट में एम्बुलेंस को बाहर निकाला। तुरंत ही शख्स को अस्पताल पहुंचाया गया।
कंट्रोल रूम में कलेक्टर ने संभाला मोर्चा : कलेक्टर आशीष सिंह खुद कंट्रोल रूम में मौजूद हैं। चप्पे चप्पे पर सीसीटीवी की नजर है। गेर में जगह जगह पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में भी मौजूद हैं। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी छतों पर भी तैनात हैं। यूनेस्को की टीम भी गेर में पहुंच गई है। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा, यूनेस्को में शामिल होने का हमारा दावा तभी मजबूत होगा जब हम शालीनता, महिलाओं की सहभागिता और सुरक्षित तरीके से गेर निकालेंगे।