MP Weather : IMD का ताजा पूर्वानुमान: मप्र में 3 दिन तक कैसा रहेगा मौसम का मिजाज,…

Spread the love

आज सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा। 20 फरवरी तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। भोपाल का मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में और हरियाणा एवं उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके चलते मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। आने वाले दिनों में प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होगी। मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, उसके उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद तापमान में कुछ गिरावट होने की संभावना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *