नीमच। ( कन्हैया शर्मा)
स्वर्गीय हरीश आंजना की 15 वीं पुण्यतिथि पर गत दिवस 22 नवम्बर 2024 शुक्रवार को हरीश आंजना स्नातकोत्तर महाविद्यालय, छोटीसादड़ी स्थित उदय निवास पर रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमें 664 यूनिट रक्तदान कर रक्तदाताओं ने स्वर्गीय हरीश आंजना कोई याद किया।
शिविर का शुभारंभ सांचौर विधायक जीवाराम चौधरी , पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना, समाजसेवी भरत आंजना,चेतक इंटरप्राइजेज डायरेक्टर पूरण आंजना उप प्रधान विक्रम आंजना मितेश आंजना सांचौर,ध्रुव आंजना केसुंदा , ओम प्रकाश ओझा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रतापगढ़ शिवदयाल शर्मा पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस चित्तौड़गढ़, ने हरीश आंजना की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन से किया। रक्तदान शिविर में मेवाड़ मालवा से आए युवाओं ने रक्तदान कर 664 यूनिट रक्त संग्रहण
की इबारत लिखी ।
रक्तदान शिविर में राजधानी ब्लड सेंटर जयपुर, आरएनटी मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक उदयपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक उमरड़ा उदयपुर, श्री सांवलिया जी रक्त संग्रहण इकाई चित्तौड़गढ़, रक्त संग्रहण इकाई प्रतापगढ़, रेड क्रॉस सोसाइटी नीमच, राजकीय चिकित्सालय छोटीसादड़ी की टीमों ने रक्त संग्रहण में अपना सहयोग प्रदान किया। नगर में जन जागरूक रैली भी निकाली गई एवं राजकीय चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किया गया।

