उज्जैन।
कालिदास अकादमी उज्जैन में ‘मानवीय मूल्यों के गौरव में वृद्धि कालिदास की रचना में ही है’ विषय पर आयोजित डिबेट में महिदपुर निवासी सेवानिवृत शिक्षक प्रभु दयाल दीक्षित के प्रतिभावान सुपुत्र सुदर्शन दीक्षित ने विपक्ष में विषय को लेकर अपनी प्रस्तुति से क्षेत्रीय विद्वत्समाज को इस तरह प्रभावित किया कि उन्होंने सुदर्शन की प्रतिभावान प्रस्तुति व ज्ञान की मुक्त कंठ से सराहना की।

