Breaking

राज्य कर्मचारियों को सीएम का दिवाली गिफ्ट,…..

Spread the love

दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है।राज्य सरकार ने 4% महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है, जिसके बाद डीए 46% से बढ़कर 50% हो गया है। नई दरें जनवरी 2024 से लागू होंगी, ऐसे में जनवरी से सितंबर तक का एरियर भी मिलेगा।राहत की बात ये है कि आज 28 अक्टूबर को अक्टूबर की सैलरी पेंशन जारी की जाएगी।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि दिवाली पर सभी कर्मचारियों को मेरी शुभकामनाएं। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का फैसला किया है। मेरी ओर से आपको बधाई हो। दो अवसर हैं- दिवाली और मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस। आपका ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी है। मैं कहना चाहता हूं कि 46 फीसदी महंगाई भत्ते को मंजूरी दे दी गई है,इसे 1 जुलाई 2023 से प्रभावी कर दिया गया है, एरियर किश्तों में दिया गया है। अब 1 जनवरी 2024 से 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

अब भी केन्द्र से 3 फीसदी पीछे राज्य कर्मचारी: लंबे समय से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मोहन सरकार से दिवाली से पहले डीए और बकाया भुगतान करने की मांग कर रहा था। संघ का कहना था कि केन्द्र की तुलना में राज्य के 12 लाख कर्मचारी DA/DR से पीछे हैं, जिसके चलते कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है। राज्य में 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख पेंशनरों को जनवरी 2024 से DA/DR न मिलने से कर्मचारियों को हर महीने लगभग ₹620 से₹5640 तक का नुकसान हो रहा है।हालांकि सीएम ने जनवरी 2024 से 4% डीए बढ़ाया है, लेकिन अब भी केन्द्र से राज्य कर्मचारियों 3% पीछे है, क्योंकि केन्द्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53% डीए का लाभ मिल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *