Russia: जब पीएम मोदी ने थपथपाया पुतिन का कंधा तो,…….

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर रूस गए थे। यूक्रेन के साथ युद्ध की शुरुआत होने के बाद पहली बार पीएम मोदी ने रूस की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक भी की। पीएम मोदी के रूस के दौरे को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो भारत-रूस के बीच गहरी दोस्ती को दर्शाता है। दरअसल, इस वीडियो में पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन के कंधे को थपथपाते दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मॉस्को के एटमिक सेंटर का है, जहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन आपस में बात करते दिख रहे हैं। बातचीत के बीच पीएम मोदी ने पुतिन के कंधे को थपथपाया। हालांकि, पीएम मोदी के ऐसा करने पर पुतिन ने उन्हें कुछ नहीं कहा। वह पीएम मोदी को देखकर मुस्कुराने लगे। इस वीडियो को देखते हुए यूजर्स का कहना है कि ऐसा केवल पीएम मोदी ही कर सकते हैं।

रूस के दौरे पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन का याराना अंदाज दिखा। दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया। दोनों नेताओं ने मॉस्को के बाहर आधिकारिक आवास पर चाय के साथ एक अनौपचारिक चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने पीएम मोदी को इलेक्ट्रिक कार में भी घुमाया।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी पीएम मोदी ने कई विश्व स्तरीय नेताओं के साथ ऐसा करते हुए देखा गया। साल 2019 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भी पीएम मोदी ने कुछ ऐसा ही किया था। दरअसल, दोनों नेताओं के बीच बातचीत के दौरान पीएम मोदी मजाकिया अंदाज में ट्रंप का हाथ पकड़ा और फिर उनके हाथ में ताली मारी। ये वाक्या पीएम मोदी की विश्व स्तरीय नेताओं के साथ उनकी अच्छी बॉन्डिंग को दर्शाता है।

पीएम मोदी का रूस दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ से नौ जुलाई तक रूस की यात्रा पर थे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया था। रूस के उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने मॉस्को के एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां से पीएम मोदी मॉस्को स्थित कार्लटन होटल गए, जहां भारतीय समुदाय के लोग उनसे मिलने आए थे। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपति भवन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने गले मिलकर पीएम मोदी का स्वागत किया। रूस की यात्रा के बाद पीएम मोदी एकदिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया भी गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *