Breaking

NEEMUCH NEWS: कलेक्टर,एसपी के निर्देशन में की आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल,…

Spread the love

कलेक्टर दिनेश जैन एसपी अंकित जायसवाल जिला पंचायत सीईओ गुरु प्रसाद एडीएम श्रीमती लक्ष्मी गामड की उपस्थिति में रामपुरा में गांधी सागर जलाशय के किनारे एसडीआरएफ की टीम नीमच द्वारा बाढ़ राहत एवं आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल की गई इस मौके पर जिला होमगार्ड नीमच द्वारा बाढ़ एवं आपदा की स्थिति में उपयोग में आने वाली बाढ़ राहत सामग्री की प्रदर्शनी लगाई गई और ग्रामीणों को घरेलू सामग्री से बाढ़ एवं एवं आपदा से बचाव के लिए उपकरण तैयार करने के बारे में बताया। इस मौके पर एसडीम श्री पवन बारिया एसडीओपी श्री विमलेश उईके, जनपद सीईओ श्री अरविंद डामोर तहसीलदार श्री मुकेश निगम एवं अन्य अधिकारी नगरी निकायों के अधिकारी कर्मचारी डूब क्षेत्र के गांव के कोटवार एवं सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *