जबलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, मायके वालों ने की कार्रवाई की मांग
जबलपुर: भोपाल की ट्विशा शर्मा की मौत का मामला अभी सुर्खियों में है, इसी बीच जबलपुर में सेना में तैनात एक मेजर डॉक्टर द्वारा अपनी वकील पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। यह घटना 10 जून 2025 की है, जब गोराबाजार थाना क्षेत्र के मिलिट्री हॉस्पिटल में पदस्थ डॉक्टर ओम नागार्जुन की पत्नी, एडवोकेट कविता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर यह बताया गया कि कविता बाथरूम में गिर गई थीं, जिसके बाद उनके पति नागार्जुन उन्हें कार में लेकर करीब तीन घंटे बाद पास के मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे। हैरान करने वाली बात यह है कि जैक आरसी से अस्पताल की दूरी महज 5 से 10 मिनट की है, फिर भी वहां पहुंचने में तीन घंटे का समय लगा।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस का इनकार
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद कविता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में सिर पर चोटों के निशान का जिक्र तो था, लेकिन मौत की मुख्य वजह कार्डियक अरेस्ट यानी दिल का दौरा पड़ना बताया गया। घटना की जानकारी मिलने पर कविता के परिजन चेन्नई से जबलपुर पहुंचे। कविता के पिता पी दक्षिणामूर्ति ने अपनी बेटी की मौत पर गहरा संदेह जताते हुए दामाद नागार्जुन के खिलाफ गोराबाजार थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया। हालांकि, पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज करने से साफ इनकार कर दिया और मामले में कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
दहेज प्रताड़ना और ढाई करोड़ की शादी
पुलिस से कोई मदद न मिलने पर पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट में शादी के पहले से लेकर शादी के बाद तक कविता को दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने के सबूत पेश किए गए। परिवार के वकील मनीष वर्मा के मुताबिक, मेजर ओम नागार्जुन ने शादी से पहले 55 लाख रुपये की महंगी कार मांगी थी, जिसके बाद लड़की पक्ष ने उन्हें एक्सयूवी 700 कार, 100 तोला सोना और घर गृहस्थी का पूरा सामान दिया था। इस शादी में करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च हुए थे। शादी के बाद नागार्जुन ने सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने के लिए 50 लाख रुपये और उसके पिता ने 2 करोड़ रुपये की और मांग की। मांग पूरी न होने पर कविता को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच कविता को अपने पति के दूसरी महिलाओं से अवैध संबंधों के बारे में भी पता चला, जिससे दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया। जिस दिन यह कपल जबलपुर पहुंचा, उसी दिन कविता की संदिग्ध मौत हो गई।
पिता ने लगाया सोची-समझी साजिश का आरोप
चेन्नई निवासी पिता पी दक्षिणामूर्ति ने हार न मानते हुए जिला न्यायालय में एक रिवीजन अर्जी दाखिल कर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। इससे पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में भी शिकायत की थी, लेकिन वहां से राहत न मिलने पर उन्होंने बड़ी अदालत का रुख किया। पिता ने अपनी अर्जी में कहा कि उनकी बेटी कविता का विवाह मौत से महज तीन महीने पहले 2 मार्च 2025 को हुआ था। उनके दामाद ने दहेज के लालच में आकर अपने माता-पिता के साथ मिलकर साजिश रची और उनकी बेटी की हत्या कर दी। पिता का साफ कहना है कि उनकी बेटी की मौत प्राकृतिक नहीं है और वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

वायरल सेलिब्रेशन पर वैभव सूर्यवंशी का खुलासा, बोले- यह संदेश उसी के लिए था
प्रदूषण पर वार और सफर आसान, सोनीपत-दिल्ली के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
'जवाबदेही तय होनी चाहिए', NEET मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
वित्तीय अनुशासन पर CAG की टिप्पणी, बड़े बजट का उपयोग नहीं कर पाए विभाग
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल