क्या है मुलाकात की वजह? केजरीवाल ने मांगा अपॉइंटमेंट
गुजरात। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा कि गुजरात में पंचायत और नगर पालिका चुनावों से पहले उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़े पैमाने पर अवैध रूप से गिरफ्तार किया जा रहा है।
केजरीवाल के अनुसार, अब तक 160 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है. आगे भी दस हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई जा रही है. इन्हीं सब बातों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है।
आप की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है बीजेपी- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने यह भी लिखा कि आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बीजेपी बुरी तरह बौखला गई है. केजरीवाल ने कहा कि इस तरह की गिरफ्तारियां और कथित ‘गुंडागर्दी’ को गुजरात की जनता स्वीकार नहीं करेगी और आने वाले समय में लोग इसका जवाब देंगे. इस बीच उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा है. उनका कहना है कि वह इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री से सीधे बातचीत करना चाहते हैं और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थिति को उनके सामने रखना चाहते हैं।
आरोपों के बाद गर्म हुआ राजनीतिक माहौल
आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए इन आरोपों के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है. वहीं, इन आरोपों पर अब तक सरकार या बीजेपी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. इस मुद्दे को लेकर राज्य की राजनीति में तनाव बढ़ता दिख रहा है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला