राजस्थान के कई शहरों में मौसम बदला, ठंड बढ़ी
जयपुर। राजस्थान के कई शहरों में शुक्रवार को भी बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू, अलवर, कोटा और पिलानी समेत कई शहरों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक नीचे आ गया। शेखावाटी अंचल में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। शुक्रवार दोपहर बाद बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, नागौर और अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। चूरू, सीकर और झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से नीचे रहा। राज्य में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जोधपुर में 38.1 डिग्री, पाली में 38.2 डिग्री, कोटा और चित्तौड़गढ़ में 37.6 डिग्री, वनस्थली (टोंक) में 37.2 डिग्री, भीलवाड़ा और अजमेर में 36 डिग्री, उदयपुर और जैसलमेर में 36.4 डिग्री, बारां और जालोर में 36.5 डिग्री, प्रतापगढ़ में 36.3 डिग्री, सिरोही में 35.6 डिग्री और बीकानेर में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। लगातार दो दिन बादल छाने से शेखावाटी क्षेत्र के शहरों में तापमान 35 डिग्री से नीचे पहुंच गया। झुंझुनूं में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, सीकर में 32.7 डिग्री, पिलानी में 34.2 डिग्री, गंगानगर में 33.3 डिग्री और हनुमानगढ़ में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में गिरावट से लोगों को तेज गर्मी से राहत महसूस हुई। राजधानी जयपुर में भी पिछले दो दिनों से तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया और दोपहर से देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे।

कमरे में बेहोश पाए जाने के बाद हुई इंजीनियर की मौत, पुलिस जांच में जुटी
रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्या: आरोपियों की गिरफ्तारी, फरार साथी, बार को किया बंद
मघड़ा मंदिर हादसा: अधिकारियों को फील्ड में रहने का आदेश, मृतकों को 6-6 लाख का मुआवजा
जबलपुर-चांदाफोर्ट ट्रेन पर संकट, कम पैसेंजर्स से रेलवे परेशान
रन बरसात का मैदान! पंजाब-गुजरात मैच के आंकड़े कर देंगे हैरान
1 अप्रैल से शुरू होगी नई सुविधा, छात्रों के लिए आसान प्रक्रिया
गर्लफ्रेंड के परिवार द्वारा मारपीट की भी बात सामने आई
महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बनने की अटकलें
ईरान-यूएस तनाव बढ़ा: अमेरिका ने इस्फ़हान की न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया