दर्दनाक सड़क हादसा: सेना के ट्रक से टकराई कार, हवलदार की मौत
बालोतरा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में भारतीय सेना के एक हवलदार की जान चली गई। हादसा जैसलमेर-लोंगेवाला मार्ग पर गमनेवाला गांव के पास हुआ, जहां सेना के ट्रक और एक निजी कार के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सेना के हवलदार राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हवलदार राजविंदर सिंह मूल रूप से पंजाब के निवासी थे और वर्तमान में जैसलमेर आर्मी कैंट में तैनात थे। शुक्रवार को वे अपनी निजी कार से लोंगेवाला क्षेत्र में तैनात अपने साथियों से मिलने गए थे। शुक्रवार शाम वे वापस जैसलमेर कैंट की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान गमनेवाला गांव के पास सामने से आ रहे सेना के ट्रक से उनकी कार की सीधी टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना जबरदस्त था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। टक्कर के बाद वाहन का ढांचा बुरी तरह मुड़ गया और हवलदार राजविंदर सिंह का शरीर कार के भीतर ही फंस गया। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और सेना को सूचना दी। जिसके बाद सेना के जवान, स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार के भीतर फंसे हवलदार को बाहर निकालना बेहद कठिन हो गया था क्योंकि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर लोहे के मलबे में बदल चुका था।
सेना के रिकवरी वाहन और बचाव दल ने कार के हिस्सों को काटने और मोड़ने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे तक लगातार चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद कार के ढांचे को काटकर हवलदार राजविंदर सिंह के पार्थिव शरीर को बाहर निकाला जा सका।इस हादसे की खबर मिलते ही जैसलमेर आर्मी कैंट में शोक की लहर दौड़ गई। साथी सैनिकों और अधिकारियों ने हवलदार राजविंदर सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया। पुलिस ने शव को रामगढ़ के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। सेना के अधिकारियों और मृतक के परिजनों की मौजूदगी में आज शनिवार पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर को सैन्य सम्मान के साथ उनके गृह राज्य भेजे जाने की संभावना है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि टक्कर आमने-सामने हुई थी, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही चल पाएगा। सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी इस मामले को लेकर लगातार स्थानीय पुलिस प्रशासन के संपर्क में हैं।

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट की एंट्री, अर्जी पर सुनवाई से बढ़ी उम्मीदें
हरियाणा में HTET रिजल्ट तैयार, ग्रेस मार्क्स के साथ जल्द जारी होगा परिणाम
अनियमितताओं पर शिकंजा, नगर निगम ने शुरू की बिल्डिंग नक्शों की जांच
भोपाल में कांग्रेस दफ्तर पर घेराव की तैयारी, पुलिस ने भाजपा नेताओं को रोका
आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस को बनाया निशाना, घायल जवान की मौत
अमरनाथ यात्रा पर गई महिला, पीछे से घर में घुसे चोर; लाखों का माल लेकर फरार
मोबाइल QR कोड से हो रहे ट्रांजैक्शन पर GST की नजर, जांच शुरू
कल्याण बनर्जी के खिलाफ सख्त कदम, पूरे मानसून सत्र तक लोकसभा में एंट्री पर रोक
पंजाब सरकार का सख्त ऐलान, नाबालिग ड्राइविंग पर अब माता-पिता होंगे जिम्मेदार
भीषण सड़क हादसे से दहला पठानकोट, दो की मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा