परकोटा क्षेत्र में गणगौर सवारी के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू।
जयपुर। में गणगौर उत्सव के तहत आज और कल शाही सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। सवारी शाम 5:45 बजे सिटी पैलेस से रवाना होकर त्रिपोलिया गेट, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार होते हुए तालकटोरा/पोंड्रिक पार्क तक पहुंचेगी। सवारी से पहले सिटी पैलेस में पूर्व राजपरिवार की महिला सदस्य गणगौर माता की पूजा करेंगी। इसके बाद त्रिपोलिया गेट पर पूर्व राजपरिवार के सदस्य शाही लाव-लश्कर के साथ आरती करेंगे।
ट्रैफिक डायवर्जन: दोपहर 2 बजे से असर
गणगौर सवारी के चलते परकोटे क्षेत्र में दोपहर करीब 2 बजे से ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा और कई मार्गों पर आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
-सिटी पैलेस और नगर परिषद मोरी की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
-आतिश मार्केट और पदुलाल सिंह की नाल से सिटी पैलेस जाने का रास्ता बंद रहेगा।
-चीनी की बुर्ज की तरफ से आने वाले वाहन सिटी पैलेस नहीं जा सकेंगे।
-रामनिवास बाग और न्यू गेट से चौड़ा रास्ता की ओर ट्रैफिक बंद रहेगा।
-चौड़ा रास्ता की गलियों से आने वाले वाहनों को त्रिपोलिया की बजाय गोपालजी के रास्ते की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
-बड़ी चौपड़ और छोटी चौपड़ से त्रिपोलिया टी-पॉइंट की ओर ट्रैफिक मोड़ा जाएगा।
-अजमेरी गेट से छोटी चौपड़ आने वाले वाहन सांगानेरी गेट की ओर भेजे जाएंगे।
-संजय सर्किल से चांदपोल बाजार आने वाला ट्रैफिक चंद्र रोड की ओर डायवर्ट रहेगा।
-ब्रह्मपुरी बस स्टैंड से छोटी चौपड़ आने वाले वाहन माउंट रोड और 12 भाइयों के चौराहे की ओर भेजे जाएंगे।
-तालकटोरा और चौगान स्टेडियम की ओर जाने वाला ट्रैफिक पहले से डायवर्ट रहेगा।
भारी वाहनों और पार्किंग पर रोक
रामगढ़ मोड़, धोबी घाट, गलता गेट, घाट गेट, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट और संजय सर्किल क्षेत्रों में सिटी बस, मिनी बस और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, त्रिपोलिया गेट से छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार और चौगान स्टेडियम तक दोपहर 3 बजे के बाद पार्किंग पूरी तरह बंद रहेगी।

कांग्रेस ने NEET पेपर लीक को लेकर सरकार से मांगा जवाब, जयराम रमेश का तीखा बयान
PM को चिट्ठी के बाद अन्ना हजारे ने साफ किया रुख, सरकार पर कही बड़ी बात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले- न्याय में तेजी लाने के लिए जरूरी है फास्ट-ट्रैक कोर्ट
सरकारी क्लर्कों को राहत, बेसिक सैलरी में इंक्रीमेंट शामिल करने के आदेश जारी
'डर को मारो गोली…' श्रेयस अय्यर के इस संदेश से जोश में टीम इंडिया, आज जिम्बाब्वे से मुकाबला
भारत से टक्कर से पहले जिम्बाब्वे का बड़ा दांव, अंतिम समय में टीम में बदलाव
साडा क्षेत्र में आएगा बड़ा निवेश, ग्वालियर को मिलेगा टेक हब का दर्जा
युवाओं को मैदान से जोड़ने की तैयारी, चंडीगढ़ में लगातार दो महीने चलेंगे खेल कार्यक्रम
मोतीलाल ओसवाल की टॉप स्टॉक पिक्स, इन 5 शेयरों में दिख रहा शानदार रिटर्न का अनुमान
NEET विवाद पर सरकार का रुख साफ, नितिन नवीन ने विपक्ष को दिया जवाब