ट्रैक्टर चालक की मौत, मिनी ट्रक से टक्कर की घटना CCTV में कैद
अजमेर। शहर के हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ज्ञान विहार रोड स्थित साहू मैरिज गार्डन के बाहर मिनी ट्रक और ट्रैक्टर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना प्रभारी महावीर प्रसाद ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह करीब 3 बजे हुआ। रेत से भरा एक मिनी ट्रक पुष्कर रोड स्थित मित्तल हॉस्पिटल की ओर से ज्ञान विहार रोड की तरफ आ रहा था, जबकि दूसरी ओर से ट्रैक्टर मालवा की दिशा से आ रहा था। साहू मैरिज गार्डन के बाहर अचानक मिनी ट्रक के रॉन्ग साइड में आ जाने से दोनों वाहनों की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन उछलकर सड़क किनारे जा गिरे। इस दौरान ट्रैक्टर चला रहे विशाल उर्फ विशु कहार (22) अपनी ही गाड़ी के नीचे दब गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस के अनुसार मृतक विशाल सरधना नदी फर्स्ट क्षेत्र का निवासी था और पिछले करीब पांच महीनों से एक ठेकेदार के साथ ट्रैक्टर चलाने का काम कर रहा था। वह अपने परिवार में पांच भाइयों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद मिनी ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मिनी ट्रक को जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों ने चालक के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला