भक्ति कार्यक्रम में जेवर चोरी से फैली सनसनी
सीकर। राजस्थान के रींगस कस्बे में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के दौरान चोरी की वारदात सामने आने से श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल बन गया। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने पहुंचे थे, इसी भीड़ का फायदा उठाते हुए अज्ञात बदमाशों ने महिलाओं के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कथा में शामिल होने आई दो महिलाओं की सोने की चेन चोरी हो गई, जबकि एक अन्य महिला के कानों के टॉप्स गायब हो गए। यह घटना उस समय हुई जब कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की लीला का मंचन चल रहा था और पंडाल में भारी भीड़ मौजूद थी। श्रद्धालु मंचन में मग्न थे, उसी दौरान चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया।
अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज
जब महिलाओं को अपने जेवरात गायब होने का अहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित महिलाएं थाने पहुंचीं और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कथा स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। गौरतलब है कि इन दिनों शहर में आचार्य गोविंद भैया के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। भीड़भाड़ वाले आयोजनों में इस तरह की घटनाएं होने की आशंका बनी रहती है, ऐसे में पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखने की अपील की है।

राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने