अधिकारी ने साहस दिखाते हुए बस का पीछा कराया
जोधपुर|शहर में महिला सुरक्षा दावों की पोल उस वक्त खुल गई जब खुद एक महिला पुलिस अधिकारी मनचलों की बदतमीजी का शिकार हो गई। जोधपुर में सिविल ड्रेस में अपनी कार से जा रही एक महिला आरपीएस अधिकारी के साथ सिटी बस में सवार एक व्यक्ति ने अश्लील इशारे और छेड़छाड़ की। हालांकि महिला अधिकारी ने न केवल साहस दिखाया बल्कि बस का पीछा कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़वाया।
क्या है पूरा मामला
घटना रविवार की है। महिला पुलिस अधिकारी अपनी निजी कार में सिविल ड्रेस में जा रही थीं। उनकी कार को ड्राइवर चला रहा था और वह अपने बच्चे को फीडिंग करवा रही थीं। इसी दौरान उनकी कार एक ट्रैफिक लाइट पर रुकी।तभी बगल में आकर एक सिटी बस रुकी। बस में बैठे एक व्यक्ति ने महिला अधिकारी की ओर देखते हुए अश्लील इशारे करने शुरू कर दिए। शुरुआत में अधिकारी को लगा कि शायद उन्हें कोई गलतफहमी हुई है, लेकिन जब आरोपी की हरकतें जारी रहीं, तो उन्हें माजरा समझते देर न लगी।
फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा
ग्रीन सिग्नल होते ही सिटी बस आगे बढ़ गई। महिला अधिकारी ने तुरंत अपने ड्राइवर को बस का पीछा करने का निर्देश दिया। कुछ दूरी पर उन्होंने बस को रुकवाया और बस में चढ़कर आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बशीर उर्फ गुलाब उर्फ रमजान (40) निवासी टोंक के रूप में हुई है। अधिकारी ने मौके पर ही आरोपी को कड़ी लताड़ लगाई और तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
चुप न रहें, आवाज उठाएं
इस घटना के बाद महिला अधिकारी ने समाज को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला के साथ अगर ऐसी कोई भी हरकत हो, तो उसे डरना नहीं चाहिए बल्कि आवाज उठानी चाहिए।एडिशनल डीसीपी प्रेम धणदे ने भी सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए महिला अधिकारी के साहस की सराहना की और महिलाओं से ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ निडर होकर सामने आने की अपील की है।

राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात