नगर निगम और पुलिस की टीम ने की कार्रवाई
Durg: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह घटना 16 फरवरी की रात लगभग 9:30 बजे की है, जब धार्मिक कार्यक्रम के बीच क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत धारा 103, 109, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया।वहीं सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया.
हत्या के आरोपी के अवैध निर्माण पर चलाया बुलडोजर
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मुख्य आरोपी मनीष देशमुख, निवासी मोहन नगर, द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित किया जा रहा था. इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने नगर निगम दुर्ग को पत्राचार कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई का अनुरोध किया.नियमानुसार वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया और कब्जे को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई. सीएसपी ने स्पष्ट किया है कि ऐसे मामलों में आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी.

गरीबी ने तोड़ी पाकिस्तान की कमर, आम जनता पर बढ़ा आर्थिक बोझ
सड़क सुरक्षा पर हाईकोर्ट गंभीर, आवारा मवेशियों के मुद्दे पर सरकार से मांगा स्पष्टीकरण
संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
संसद में हुई पीएम मोदी-पवार-सुले की मुलाकात, राजनीतिक समीकरणों पर नजर
त्रिपाल तानकर दी गई अंतिम विदाई, श्मशान घाट की अव्यवस्था पर उठे सवाल