घटना हुई राजकिशोर नगर के टेलीफोन एक्सचेंज रोड पर
बिलासपुर में दिनदहाड़े सराफा व्यापारी से लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. सरकंडा थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी पर अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया और कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया.
कट्टे की नोक पर सराफा व्यापारी से लूट
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान से घर लौट रहे थे. जैसे ही संतोष कार से राजकिशोर नगर के महावीर सिटी के पास पहुंचे. तभी नकाबपोश हमलावर बाइक और कार से पहुंचे. हमलावरों ने कार अड़ाकर संचालक की कार को रोक लिया और उन्हें कार से बाहर निकाला.
व्यापारी के सिर पर किया हमला
इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग की और संचालक के सिर पर हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने संचालक से ज्वेलरी से भरा बैग छीन लिया और उसकी ही कार लेकर मौके से फरार हो गए. हमलावर घटना स्थल पर अपकी अपनी वैन और बाइक छोड़ गए.
CCTV कैमरे में घटना कैद
यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. घायल संचालक संतोष तिवारी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इधर, घटना की जानकारी मिलते ही सरकंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. तुरंत नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है और घटना स्थल पर टीम तैनात कर दी गई है.

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला