कलेक्टर ने कक्षाओं में जाकर लिया पढ़ाई का जायजा
कोटपूतली-बहरोड़। खैरथल तिजारा जिले में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर प्रशासन अब सख्त नजर आ रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, खैरथल का अचानक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके दौरे से स्कूल प्रशासन और शिक्षकों में हलचल देखने को मिली।
बच्चों से हल करवाए गणित क सवाल
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सीधे कक्षाओं में पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई का स्तर समझने की कोशिश की। उन्होंने कक्षा छठी के बच्चों से पाठ पढ़वाकर उनके उच्चारण, समझ और आत्मविश्वास का आकलन किया। साथ ही कुछ छात्रों से गणित के सवाल हल करवाकर उनकी गणना क्षमता और तार्किक सोच की भी जांच की।
कलेक्टर ने दिए स्पष्ट निर्देश
कलेक्टर ने शिक्षकों के साथ बैठक कर स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों की मूलभूत क्षमताओं- जैसे पढ़ना, लिखना और गणित को मजबूत बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि शुरुआती कक्षाओं में मजबूत नींव तैयार करना बेहद जरूरी है, क्योंकि यही आगे की पढ़ाई की आधारशिला बनती है।
जिम्मेदारों पर होगी सख्त कार्रवाई
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग और मूल्यांकन जरूरी है। यदि इस दिशा में लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण से बढ़ी जिम्मेदारी और जागरूकता
विद्यालय के प्राचार्य ने कलेक्टर को भरोसा दिलाया कि दिए गए निर्देशों का पूरी गंभीरता से पालन किया जाएगा। कलेक्टर के औचक निरीक्षण के बाद स्कूल में अनुशासन और सक्रियता बढ़ी है, वहीं विद्यार्थियों में भी पढ़ाई के प्रति उत्साह और जागरूकता दिखाई दी है।

बंगाल में तनाव: सुभेंदु सरकार बोले- गाड़ी पर हमला, जान को खतरा
शिक्षकों के हक में हाई कोर्ट, राज्य सरकार को नहीं मिली राहत
वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
Amazon India ने खोला खजाना, ऑपरेशंस और वेलफेयर पर बड़ा निवेश
तपती गर्मी में ठंडे पानी की व्यवस्था, यात्रियों को मिली राहत
सिलिंडर ब्लास्ट से दहला गांव, दमकल ने समय पर पाया काबू