सूर्यकुमार यादव कर रहे MI की कमान, हार्दिक बाहर
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मैच में नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव मुंबई की कमान संभाल रहे हैं। सूर्यकुमार पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेले थे, लेकिन इस मैच में वह टीम की कप्तानी कर रहे हैं। सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक बीमार हैं जिस कारण इस मैच में हिस्सा नहीं ले सके हैं।
दिल्ली ने जीता टॉस
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मुंबई के लिए इस मैच में हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। स्टैंड इन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है जिस कारण वह इस मैच का हिस्सा नहीं है। दिल्ली ने इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि मुंबई टीम में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सैंटनर की वापसी हुई है।
हार्दिक को लेकर क्या बोले सूर्यकुमार?
टॉस के दौरान सूर्यकुमार ने हार्दिक पांड्या की सेहत को लेकर कहा, हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं हैं जिस कारण वह इस मैच में खेलने के लिए फिट नहीं हैं। यही कारण है कि वह आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। आज मैं उनकी भूमिका निभा रहा हूं। हार्दिक की जगह दीपक चाहर, बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश और गजनफर की जगह मिचेल सैंटनर को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रेयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफाने रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बाजवा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार।

संसद का कामकाज फिर बाधित, विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदन स्थगित
प्राचीन कब्र की खोज से इतिहास में हलचल, वैज्ञानिकों को मिले अहम सुराग
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Nestle India ने मारी बाजी, जून तिमाही में मुनाफा बढ़कर ₹959 करोड़ पहुंचा
छात्र आंदोलन पर नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा, दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
संसद में हुई पीएम मोदी-पवार-सुले की मुलाकात, राजनीतिक समीकरणों पर नजर
त्रिपाल तानकर दी गई अंतिम विदाई, श्मशान घाट की अव्यवस्था पर उठे सवाल
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच प्रियंका गांधी का हमला, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
मच्छर हुए 'सुपर स्ट्रॉन्ग', बेअसर हुई पुरानी दवा; नगर निगम ने बदली रणनीति
मनोरंजन जगत में शोक, 18 वर्षीय अभिनेत्री केली हॉटल का सड़क दुर्घटना में निधन