शुगरफ्री मिठाई से कम रहता है डायबिटीज का खतरा
मिठाईयां और मीठे व्यंजन सभी को पसंद होते हैं पर इसके अधिक सेवन से उन्हें डायबिटीज जैसी बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे में लोगों को शुगर-फ्री मिठाई का सेवन करना चाहिये।
बेसन लड्डू: बेसन, घी और ढेर सारी चीनी से बना बेसन का लड्डू काफी लोगों को पसंद होता है, हालांकि आजकल इसका शुगर-फ्री विकल्प भी उपलब्ध है, जिसमें चीनी बिल्कुल नहीं होती और खाने में यह अच्छा होता है।
खजूर रोल: कैलोरी को लेकर सचेत रहने वाले लोगों के लिए खजूर अच्छा विकल्प है1 आप बादाम के टुकड़ों के साथ खजूर रोल खा सकते हैं, जो आपके स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है।
अंजीर बर्फी: अंजीर को दुनियाभर में काफी हेल्दीर माना जाता है। यह पाचन में सुधार कर मधुमेह को निंयत्रित करता है। इस फल को अंजीर की बर्फी के रूप में भी खाया जा सकता है, जिसमें रिफाइंड शुगर बिल्कुल नहीं होता है। यह मिठाई काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, घी और श्हद से बनाई जाती है, जो बच्चों और बड़ों दोनों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है।
फिनी: फिनी एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है. यह मुख्य रूप से राजस्थान के बीकानेर में मिलती है. इसे आटे, चीनी और शुद्ध घी से बनता है, लेकिन आजकल शहद से तैयार शुगर-फ्री फिनी भी मिलने लगी है, जिसका आप लुत्फ ले सकते हैं।
लौकी का हलवा: आप इसका सेवन भी कर सकते हैं. इसे सिर्फ एक छोटा चम्मच घी, लौकी, कम वसा वाले दूध, इलायची पाउडर और स्टेविया डालकर बनाया जाता है। खजूर नारियल रोल: यह रोल खजूर, बादाम और एक कप ग्रेट किए हुए नारियल से बनाया जाता है, जिसमें दो ग्राम फाइबर होता है।
खजूर व सेब खीर: यह शुगर फ्री खीर बनाने के लिए आपको बस एक मैश किया हुआ सेब, खजूर और एक छोटा चम्मच अखरोट की जरूरत है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला