अत्याधुनिक तकनीक से लैस है ‘सुदर्शन’ प्रणाली
जैसलमेर। भारतीय वायुसेना ने पहली बार अपनी अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली S-400 Triumf के भारतीय संस्करण सुदर्शन के ऑपरेशन का आधिकारिक वीडियो जारी कर देश की सामरिक ताकत का प्रदर्शन किया। यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राजस्थान के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में होने वाले मेगा युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2026 की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।वीडियो के साथ वायुसेना द्वारा साझा किए गए संदेश ने सैन्य हलकों में खासा ध्यान खींचा है। इसमें दावा किया गया है कि इस प्रणाली ने सैन्य इतिहास की अब तक की सबसे लंबी दूरी की मारक क्षमता को अंजाम दिया। हालांकि लक्ष्य की प्रकृति, उसकी सटीक दूरी और ऑपरेशनल परिस्थितियों का विस्तृत खुलासा आधिकारिक तौर पर नहीं किया गया है लेकिन संकेत स्पष्ट हैं कि यह उपलब्धि भारत की वायु रक्षा क्षमताओं को नई ऊंचाई पर ले जाने वाली है।
वायुसेना के अनुसार यह ऐतिहासिक सफलता पिछले वर्ष मई में संचालित ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हासिल की गई थी। रक्षा सूत्रों के मुताबिक इस ऑपरेशन में S-400 सुदर्शन प्रणाली ने सीमा पार लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित हवाई लक्ष्य को सटीकता से भेदते हुए निष्क्रिय किया। हालांकि इस कार्रवाई की स्वतंत्र पुष्टि या विस्तृत तकनीकी विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन यदि यह दावा तथ्यों पर खरा उतरता है तो यह वैश्विक सैन्य इतिहास में लंबी दूरी पर की गई वायु रक्षा कार्रवाई के रूप में दर्ज हो सकता है।S-400 सुदर्शन को भारतीय सुरक्षा तंत्र में आसमान का अभेद्य कवच कहा जाता है। यह बहुस्तरीय वायु रक्षा प्रणाली एक साथ कई प्रकार के हवाई खतरों लड़ाकू विमान, ड्रोन, क्रूज मिसाइल और बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रैक करने और उन्हें नष्ट करने में सक्षम है।तकनीकी रूप से यह प्रणाली 400 किलोमीटर तक की अधिकतम रेंज में लक्ष्य साध सकती है और अलग-अलग ऊंचाइयों पर उड़ रहे कई लक्ष्यों को एक साथ ट्रैक कर सकती है। इसकी हाई-एंड रडार क्षमता इसे लंबी दूरी से ही खतरे का आकलन करने और त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम बनाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की प्रणाली किसी भी देश की वायु सुरक्षा को बहुस्तरीय ढाल प्रदान करती है। यह न केवल हमले को विफल करती है, बल्कि संभावित दुश्मन के लिए एक मजबूत प्रतिरोधक भी स्थापित करती है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला