जयपुर में अंधड़ ने ली 2 जान
जयपुर । राजस्थान के आसमान पर छाई काली घटाओं ने एक बार फिर खौफनाक मंजर पैदा कर दिया है। पश्चिमी विक्षोभ के विलेन अवतार ने मरूधरा के मिजाज को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। 4 अप्रैल की सुबह से ही राज्य के 29 जिलों में खतरे का सायरन बज रहा है।
जवाहर नगर में बाइक सवार रामजीलाल पर बिजली का पोल गिर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जवाहर सर्किल इलाके में तेज हवा के कारण एक भारी ग्रेनाइट पत्थर बुजुर्ग पर गिर गया, जो जानलेवा साबित हुआ।बीकानेर, श्रीगंगानगर और जैसलमेर में हुई ओलावृष्टि ने तपते राजस्थान को अचानक हिल स्टेशन बना दिया है। श्रीगंगानगर सहित कई शहरों में पारा 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है, जिससे अप्रैल की शुरुआत में ही लोगों को हल्की ठंडक का अहसास होने लगा है। खेतों और मंडियों में तबाही का मंजर है। आमतौर पर मार्च के बाद कमजोर पड़ने वाले विक्षोभ इस बार अजेय बने हुए हैं। 13 मार्च से अब तक 6 सिस्टम एक्टिव हो चुके हैं, जिसने सरसों, गेहूं और चने की फसलों को बर्बाद कर दिया है। मंडियों में खुले में रखा अनाज भीगने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

बाजार में गिरावट के बीच गोल्ड-सिल्वर में हलचल, क्या हैं आज के भाव
पाकिस्तान को खुली चेतावनी: Rajnath Singh का दोटूक जवाब—‘कोशिश करके देख लो’
क्या राघव चड्ढा बीजेपी में जाएंगे? जानें नियम और राजनीतिक पहलू
झोपड़ी में चल रहे अवैध लिंग परीक्षण का खुलासा, आरोपी अभी फरार, राहगीर ने बढ़ाया सच सामने
चांद के करीब इंसानों का सफर शुरू, नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन
चुनाव आयोग विवाद पर सियासत तेज, संजय राउत का BJP पर हमला
छात्र नेता का ऐलान, भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो करेंगे अनशन
असम पुलिस ने किया कांग्रेस नेता के घर छापा, पासपोर्ट विवाद बना चर्चा का केंद्र