सनसनी: गेहूं के खेत में सड़ी-गली लाश, लापता किसान की हुई पहचान
जालौर। जिले के मांडोली गांव में एक किसान का शव गेहूं के खेत में सड़ी-गली हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 41 वर्षीय हिम्मताराम पुत्र समेलाराम हीरागर निवासी मांडोली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार हिम्मताराम 4 मार्च की सुबह करीब 10 बजे धुलंडी खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने आसपास के गांवों और रिश्तेदारों में उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लगातार चार दिन तक तलाश के बाद परिजनों ने 8 मार्च को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। मंगलवार दोपहर परिजन उस खेत में पहुंचे, जहां हिम्मताराम बंटाई (भावली) पर खेती करता था। खेत में पहुंचते ही उन्हें तेज बदबू आने लगी। इसके बाद परिजन फसल के बीच जाकर तलाश करने लगे। तलाश के दौरान गेहूं की फसल के बीच हिम्मताराम का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव कई दिनों पुराना होने के कारण काफी सड़-गल चुका था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी मिलने पर शंकरलाल मसूरिया और रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस जांच में सामने आया कि हिम्मताराम ने गांव के ही भाखाराम प्रजापत का खेत बंटाई पर लिया हुआ था और उसी खेत में गेहूं की फसल लगाई थी। वह अधिकतर समय खेत पर ही रहकर सिंचाई और अन्य कृषि कार्य करता था। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि खेत पर काम करते समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

ईरान-यूएस तनाव बढ़ा: अमेरिका ने इस्फ़हान की न्यूक्लियर साइट को निशाना बनाया
कांग्रेस का रणनीतिक कदम: बंगाल में Mamata और BJP की राजनीति पर पड़ सकता है असर
राजनीति की गर्मी: ‘जुल्म सहो या सामना करो’, केजरीवाल का संदेश और निशाने पर कौन?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
10 लाख PKR का फाइन, होटल विवाद में अफरीदी पर सख्ती
मिथिलांचल के यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी
अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की
भ्रष्ट वातावरण देख मंत्री तोमर ने अस्पताल में किया सक्रिय हस्तक्षेप