स्कूटी चोर युवक गिरफ्तार, बेचने की फिराक में था
नीमच। रेलवे फाटक बघाना से रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण की वजह से रास्ते पर बड़े वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए किए गए मिट्टी के ढेर की वजह से बघाना निवासी एक महिला ने एक युवक से अपनी स्कूटी उसे ढेर के उसे पर ले जाने के लिए थमाई ऐसे में वह युवक महिला की स्कूटी लेकर रफू चंपत हो गया था। जिसे पुलिस ने कुछ घंटे में मूलचंद मार्ग स्थित शराब के ठेके के पास से स्कूटी सहित धर दबोच लिया। यहां यह युवक उस स्कूटी को बेचने की बात कर रहा था। जिसकी मुखबिर से सूचना पुलिस को लगने पर पुलिस ने उसे वहां जाकर अपनी गिरफ्त में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवक का नाम सुजल पिता राधेश्याम मावर निवासी सुभाष नगर, थाना स्टेशन रोड जिला रतलाम है। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया है । कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में की गई।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला