अवैध हथियारों के साथ रील, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
दरभंगा| जिले के बहेड़ा थाना क्षेत्र में पिस्टल के साथ रील बनाने का शौक चार युवकों के लिए महंगा साबित हुआ। बहेड़ा थाना पुलिस ने मझौरा बाजार के पास पिस्टल और मैगजीन के साथ घूम रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक पिस्टल लेकर मझौरा बाजार के पास घूम रहे हैं। सूचना मिलने के बाद बहेड़ा थाना की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान मझौरा चौक पर पुलिस की गाड़ी आते देख एक युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई। उसके कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई।कृष्ण कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि वह रील बनाने के लिए सचिन सहनी और सत्यम सहनी से पिस्टल ले रहा था। पुलिस ने दोनों भाईयों का पीछा किया और कुछ दूरी पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में कृष्ण कुमार यादव ने स्वीकार किया कि उसने राघव यादव और खुद कृष्ण कुमार यादव को पिस्टल दी थी। राघव यादव को भी पुलिस ने पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया।पुलिस ने मोबाइल की जांच में पिस्टल के साथ बनाते हुए वीडियो और फोटो भी बरामद किए। इस मामले में बहेड़ा इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार राही के आवेदन पर चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बहेड़ा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार ने बताया कि पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिलते ही टीम बनाकर जांच की गई, जिसमें चारों युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CISF Constable Recruitment Dispute: Supreme Court Dismisses Central Government's Petition
नई शराब नीति: पारदर्शी लाइसेंसिंग से बढ़ी प्रतिस्पर्धा और राजस्व
लोकसभा सीटों में इजाफा बना बहस का मुद्दा, उत्तर को लाभ तो दक्षिण को नुकसान?
MP हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, रिश्वत मामले में डॉक्टर को लगाई फटकार
तालाब में नहाने गए 3 बच्चे डूबे, एक का शव बरामद, दो की खोज जारी
दोस्त की हत्या के बाद भूत का डर बना वजह, आरोपी ने थाने में किया सरेंडर
बंगाल में सियासी घमासान: शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर लगाए 14 गंभीर आरोप