अवैध रेत उत्खनन में लगी पोकलेन, जेसीबी और 3 ट्रैक्टर जब्त
रायपुर : अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ जिला प्रशासन रायगढ़ ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए पोकलेन मशीन, एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए हैं। खनिज विभाग की टीम ने रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक चले संयुक्त अभियान में लेबड़ा और रानीगुड़ा क्षेत्र में दबिश देकर अवैध खनन में लगी मशीनों और वाहनों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी वाहनों को जब्त कर कलेक्टोरेट परिसर लाया गया।
खनिज विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम लेबड़ा में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेड पोकलेन मशीन पकड़ी गई, जिसे मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं ग्राम रानीगुड़ा में टीम ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जब्त किए।
यह कार्रवाई खनिज उड़नदस्ता दल की टीम ने की। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि सभी वाहन मालिकों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और खनिज संसाधनों के अवैध दोहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रदूषण पर वार और सफर आसान, सोनीपत-दिल्ली के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
इजरायल में भारतीय समुदाय को झटका, मजदूर की हत्या के बाद शुरू हुई जांच
'जवाबदेही तय होनी चाहिए', NEET मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने साधा निशाना
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
मॉस्को हादसे में बाल-बाल बचीं अन्ना, पावर बैंक की बैटरी बनी मुसीबत
विपक्ष के तेवर तीखे, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच संसद में गतिरोध
वित्तीय अनुशासन पर CAG की टिप्पणी, बड़े बजट का उपयोग नहीं कर पाए विभाग
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार, कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल
वृद्धावस्था पेंशन के बावजूद मां बेटे पर आश्रित मानी जाएगी, जानिए पूरा मामला