मामूली झगड़ा बना जानलेवा, दिनदहाड़े हत्या से दहशत
दौसा। जिले के लालसोट में आपसी रंजिश ने खौफनाक रूप ले लिया, जब ढाबे पर खाना खा रहे युवकों के बीच विवाद के बाद एक हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, घटना लालसोट के तालेड़ा जमात क्षेत्र की है, जहां मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र उर्फ योगेंद्र मीणा (27) अपने कुछ साथियों के साथ ढाबे पर खाना खा रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
कार के पास बुलाकर मारी गोली
विवाद बढ़ने पर सभी युवक ढाबे से बाहर आ गए। इसके बाद आरोप है कि एक युवक ने धर्मेंद्र को अपनी कार के पास बुलाकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र को पहले लालसोट जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सीपा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि झगड़ा पुरानी रंजिश को लेकर हुआ था। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और ढाबे में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। बताया गया कि घटना से पहले आठ युवक दो अलग-अलग टेबलों पर खाना खा रहे थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और बाद में बाहर निकलकर वारदात को अंजाम दिया गया।
हिस्ट्रीशीटर था धर्मेंद मीणा
धर्मेंद्र मीणा मंडावरी थाने का हिस्ट्रीशीटर था और उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान
बंगाल में तनाव: सुभेंदु सरकार बोले- गाड़ी पर हमला, जान को खतरा
शिक्षकों के हक में हाई कोर्ट, राज्य सरकार को नहीं मिली राहत
वोट डालने पहुंचे लोग, लेकिन छिड़ गया संघर्ष: बंगाल चुनाव में कई जगह हिंसा और हंगामा
मल्लिकार्जुन खरगे को लेकर BJP सांसद का विवादित बयान, मचा बवाल
जबलपुर में दर्दनाक मंजर, एक बची, तीन पर आई आफत
Amazon India ने खोला खजाना, ऑपरेशंस और वेलफेयर पर बड़ा निवेश