इंजेक्शन मामले में नया मोड़, जांच तेज
जोधपुर|जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत के मामले में अब तक मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। इस बीच उन्हें इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंग ऑफिसर देवी सिंह राजपुरोहित ने मीडिया से बातचीत में अपनी भूमिका को लेकर सफाई दी है।देवी सिंह राजपुरोहित, जो मथुरादास माथुर हॉस्पिटल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि घटना वाले दिन उन्हें आश्रम से कॉल आया था। उनके अनुसार पहला कॉल दोपहर करीब 12 बजे आया, लेकिन वे उस समय नहीं जा सके। शाम करीब 5 बजे दोबारा कॉल आने पर वे आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रेम बाईसा को सांस लेने में दिक्कत बताई गई थी।राजपुरोहित ने दावा किया कि उन्होंने डॉक्टर की लिखी पर्ची के आधार पर ही दो इंजेक्शन लगाए थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से कोई इंजेक्शन नहीं लगाया। प्रेक्षा हॉस्पिटल की पुरानी पर्ची पर जो इंजेक्शन लिखे थे, वही दिए। उन्होंने यह भी बताया कि वे पिछले करीब एक साल से सेवा भाव से आश्रम से जुड़े थे और पहले भी दो बार डॉक्टर की सलाह पर साध्वी को दवाइयां दे चुके थे।
साध्वी प्रेम बाईसा की मौत पर बोले सचिन पायलट- दोषी पर सख्त कार्रवाई हो, सरकार कुछ छिपाए नहीं
उनके अनुसार इंजेक्शन लगाने के समय साध्वी की हालत ठीक थी और इंजेक्शन देने के बाद वे आश्रम से निकल गए थे। करीब 25 मिनट बाद उन्हें फिर कॉल आया कि साध्वी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है। इस पर उन्होंने परिजनों को सलाह दी कि डॉक्टर को प्रिस्क्रिप्शन और दिए गए इंजेक्शनों की जानकारी दे दें।देवी सिंह ने यह भी कहा कि जिन इंजेक्शनों का इस्तेमाल किया गया, उनसे सामान्य तौर पर मौत होना संभव नहीं माना जाता। हालांकि चिकित्सकीय और फोरेंसिक जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कॉज ऑफ डेथ स्पष्ट नहीं होने के कारण विसरा जांच कराई जा रही है, जिससे मामले की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।

राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न की एक गोली बनी मौत की वजह, कोर्ट ने BJP विधायक को सुनाई सजा
गुजरात से पीएम मोदी का संदेश, सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की तेज प्रगति का दावा
शिक्षिका की मौत मामले में नया मोड़, सुसाइड नोट के बाद वकील पर कार्रवाई
बिहार में त्वरित न्याय के लिए सरकार का बड़ा फैसला, सम्राट चौधरी ने किया ऐलान
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमला, 6 माह के जुड़वा शिशुओं की मौत
बटाला में बदमाशों का आतंक, घर के बाहर फायरिंग कर हुए फरार
राम मंदिर कथित चंदा चोरी मामला: जांच में सामने आए सनसनीखेज दावे, चार्टर्ड प्लेन से ट्रेन तक जुड़ा नेटवर्क
20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 13 अगस्त तक कई अहम विधेयकों पर होगी चर्चा
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला